बहुत कुछ बताते हैं आपके हथेली के शुक्र पर्वत

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो ये अच्छा माना जाता है। वहीं यदि किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो व्यक्ति कामुक होता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसारए दबा हुआ शुक्र पर्वत शुभ नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति में कई शारीरिक समस्याएं होती है। ऐसे लोगों में सुख-सुविधाओं का अभाव होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो और कोई अन्य रेखा इसके आड़े न आए तो ऐसे लोग स्वयं आकर्षक व्यक्तित्व वाले होने के साथ ही ये अन्य चीजों में भी आसानी से खूबसूरती ढूंढ लेते हैं। इस कारण इनका वैवाहिक भी बहुत खुशहाल होती है।
शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। वहीं इनके जीवन में भौतिक सुख.सुविधाओं की भी कोई कमी नहीं रहती। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ये लोग बड़े नरम दिल के होते हैं और इनका अपने क्रोध पर भी अच्छा नियंत्रण होता है जिससे ये अपने साथी के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर रखने की कोशिश करते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली में मौजूद शुक्र पर्वत पर तिल बना हो तो व्यक्ति का अपने जीवनसाथी से विवाद हमेशा बना रहता है। इसके साथ अपयश की संभावना बनती है। वहीं यदि मणिबंध की ओर शुक्र पर्वत का ज्यादा उभारा हो तो व्यक्ति यात्रा करता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.