सावन शुरू,  कांवडियों में उत्साह

कांवड़ियों को भा रही मोदीयोगी टीशर्ट

प्रयागराज। दो साल कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा नहीं निकल पाई थी। इस बार सरकार ने विशेष तैयारी की है। बाजार भी सजकर तैयार हो गया और भक्त भी। पूरे देश में 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो गयी है। सावन के बाजारों में इस बार भक्तों को योगी और मोदी की फोटो छपी टीशर्ट विशेष रूप से पसंद आ रही है।
संगम नगरी प्रयागराज में कावड़ियों में उत्साह भरने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो छपी टीशर्ट खूब बिक रही हैं। टीशर्ट पर आगे की तरफ भगवान भोले शंकर की फोटो छपी है, जबकि पीछे पीठ की तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी है। कई टीशर्ट में योगी आपके पास में , मोदी आपके साथ में  जैसे प्रेरक स्लोगन भी लिखे हुए हैं। इसके अलावा तिरंगे के प्रतीक वाली टीशर्ट भी लोगों को पसंद आ रही है।
दारागंज क्षेत्र के दुकानदार बताते हैं कि इस बार भगवान शिव की टीशर्ट के साथ.साथ बुलडोजर कांवड़ खूब ट्रेंड में है। भक्त बुलडोजर कांवड़ मांग रहे हैं। खासताैर पर युवा शिवभक्त । युवाओं पर इसका खासा क्रेज है। 2 साल करोना के कारण कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध रहा। इस बार कोई प्रतिबंध न होने के कारण सावन से जुड़े सामानों की बिक्री में काफी इजाफा है। 2020.21 में सावन के बाजारों में बिक्री ना के बराबर थीए लेकिन इस साल जुलाई महीने की शुरुआत से ही भारी संख्या में शिव भक्त खरीदारी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.