हरतालिका तीज 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को

पंचांग के अनुसारए भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होग। वहीं, इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक है।
हरतालिका तीज पर काले रंग के वस्त्र और चूडियों से बचना चाहिए। हरतालिका तीज पर पति या परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह की बहस और लड़ाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को अपनी मांग खाली नहीं रखनी चाहिए। ऐसा अशुभ माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन तामसिक भोजन करने से परहेजा करें।
मान्यता के अनुसार इस दिन को हरतालिका इसलिए कहते हैं कि पार्वती की सहेली उनका हरण कर घनघोर जंगल में ले गई थी। हरत अर्थात हरण करना और आलिका अर्थात सहेली। ये भी कहा जाता है कि पार्वती जी ने शिव जी को पाने के लिए जंगल में कठोर तपस्या कि थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.