वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

नई दिल्ली। सात मार्च 2021 को इवनिंग क्लव मयूर विहार फेज थ्री द्वारा एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद एवं ऑल आर डब्ल्यू ए मयूर विहार फेज थ्री के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर उनके मनोबल को बढाया।
इस अवसर पर श्री वर्मा के साथ क्लव के सदस्य राजेंद्र बलोदी, विजय नेगी, कुलदीप, श्री कोठारी, हनीफ भाई के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
