तिलक वर्मा ने काउंटी क्रिकेट में जमाया शानदार शतक 

मुंबई। इंडियंस के स्‍टार बल्‍लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार शतक जमाकर भारतीय टेस्‍ट टीम में जगह पाने की अपनी दावेदारी पेश की। भारतीय टीम इस समय ऋषभ पंत का विकल्‍प तलाश रही है जो मैनचेस्‍टर में चल रहे चौथे टेस्‍ट की पहली पारी में चोटिल हो गए थे। पंत को छह सप्‍ताह आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में वो पांचवें टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। ईशान किशन और एन जगदीशन का नाम ऋषभ पंत के विकल्‍प के रूप में उभरा है, लेकिन तिलक वर्मा ने शतक जड़कर अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बीसीसीआई ने अब तक ऋषभ पंत के विकल्‍प के नाम की घोषणा नहीं की है। जल्‍द ही इसकी घोषणा की जाएगी। देखना दिलचस्‍प होगा कि फॉर्म के आधार पर तिलक वर्मा को मौका मिलता है या नहीं।
बड़ी बात यह है कि तिलक वर्मा इस समय इंग्‍लैंड में ही हैं और वहां की परिस्थितियों में ढल चुके हैं। उन्‍होंने हैंपशायर के लिए खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ 112 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने धैर्य का परिचय देते हुए 256 गेंदों में 13 चौके और दो छक्‍के की मदद से 112 रन बनाए। मैकेन ने विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर तिलक वर्मा की पारी का अंत किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.