सूर्यकुमार ने पहले ही मैच में मचाया धमाल


नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को लंबे इंतजार के बाद भारत के लिेए टी20 क्रिकेट मे डेब्यू करने का मौका मिला और अपने पहले ही मैच में उन्होंने धमाल मचा दिया। सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया कि आखिर क्यों वो टीम इंडिया में जगह डिजर्व करते थे। अपने डेब्यू टी20 मैच में उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और वो भी चौका लगाकर। इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी का आगाज इस मैच में छक्का लगाकर किया था। उन्हें दूसरे मैच में अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था लेकिन वो एक भी गेंद नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वो तीसरे मैच से ड्रॉप कर दिए गए थे।
सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में 31 गेंदों पर 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने ईशान किशान का रिकॉर्ड तोड़ा। ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 56 रन की पारी खेली थी और इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे लेकिन सूर्यकुमार ने 57 रन बनाकर ईशान को पीछे छोड़ दिया और खुद दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं भारत की तरफ से अपने डेब्यू टी20 मैच में अर्धशतक लगाने वाले वो पांचवें बल्लेबाज बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.