सूडान अर्धसैनिक हमले में 50 की मौत
खार्तूम। मध्य सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के हमले में शुक्रवार को 50 से अधिक लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। गैर.सरकारी समूहों ने यह जानकारी दी। गीज़िरा राज्य की राजधानी वाड मदनी में एक स्वयंसेवी समूहए प्रतिरोध समिति ने कहा श्शुक्रवार की सुबह आरएसएफ मिलिशिया ने अल कामलिन इलाके के अलसेरिहा गांव पर भारी गोलाबारी और बमबारी की।
इसमें कहा गया श्अलसेरिहा गांव के 53 से अधिक नागरिक मारे गए और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। एक गैर-सरकारी समूह गीज़िरा कॉन्फ्रेंस ने एक बयान में कहा शुक्रवार की सुबह से एक आरएसएफ बल ने गीज़िरा राज्य के उत्तर में अल कामलिन इलाके के अलसेरिहा गांव पर धावा बोल दिया, ऊंची इमारतों के ऊपर अपने हथियार और तोपें स्थापित कर दीं और निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सूडान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में गीज़िरा राज्य के गांवों और शहरों के खिलाफ आरएसएफ के जवाबी अभियानश् की निंदा की।मंत्रालय ने कहा कि आरएसएफ आदिवासी और क्षेत्रीय आधारों पर अभियान चला रहा है जो नरसंहार और जातीय सफाए के समान है।
