क्वेटा रेलवे स्टेशन विस्फोट में मरने वालों की संख्या 26 हुयी

क्वेटा (पाकिस्तान) । क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 26 लोग मारे गए और 62 घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानए विशेष रूप से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पिछले साल आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में तेज वृद्धि देखी गई है। डॉन न्यूज ने प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता वसीम बेग के हवाले से बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई,  जबकि 62 अन्य घायल हो गए। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,  क्वेटा डिवीजन के आयुक्त हमजा शफकत ने कहा कि विस्फोट मुख्य रूप से कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर एक आत्मघाती हमला था जबकि नागरिकों को भी निशाना बनाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.