जापान के अमोरी प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो। उत्तरी जापान के अमोरी प्रान्त के तट पर रविवार को 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी है।
जेएमए के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10.29 बजे अमोरी के प्रशांत तट पर 50 किमी की गहराई में आया। भूकंपीय पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र 40.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसे लेकर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
इस बीच आठ दिसंबर को उत्तरी और पूर्वोत्तर जापान में आये 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और शक्तिशाली भूकंप के बढ़ते खतरे को लेकर जारी की गयी एक सप्ताह की चेतावनी हटा ली गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.