कामचातका में बर्फबारी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड
व्लादिवोस्तोक। रूस के कामचातका प्रायद्वीप में बर्फबारी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कई जगहों पर 2.5 मीटर से भी ऊंची बर्फ इकट्ठा हो गयी है। कामचातका.इन्फॉर्म एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि कामचातका क्राय की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क.कामचात्सकी में 370 मिलीमीटर बर्फ गिरी जो महीने के औसत से तीन गुना ज़्यादा थी। एक से 16 जनवरी 2026 तक शहर में 163 मिलीमीटर बर्फ गिरी। कई जगहों पर बर्फ 1.7 मीटर (5.5 फीट) थी जबकि कुछ इलाकों में बर्फ 2.5 मीटर (आठ फीट) से ज़्यादा हो इकट्ठा गई। कामचातका क्राई के मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हुई बर्फबारी बेहद दुर्लभ थी। आखिरी बार इस तरह की बर्फबारी 1970 के दशक में दर्ज की गई थी। कई इलाकों में बर्फ दूसरी मंज़िल तक या छत तक पहुंच गई। कई जिलों में लोग बर्फ के तूफान के बाद अपने घरों में कैद हो गए और उन्हें बर्फ को हटाकर घरों से बाहर आना पड़ा। कई लोगों ने खिड़कियां खोलकर घर से बाहर निकलने का रास्ता बनाया।
परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क.कामचात्सकी में आपातकाल की स्थिति लागू कर दी गई है जिससे हवाई यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ है। शहर के प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर के अंदर रखें। स्कूल.कॉलेजों निलंबित कर दिए गए हैं या फिर ऑनलाइन चलाये जा रहे हैं।
