एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत

मुंबई। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार शरद पवार के पेट में दर्द की वजह से मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया जहां चेकअप के बाद पता चला कि उनके गोलब्लाडर में समस्या है। श्री मलिक ने बताया कि श्री पवार की 31 मार्च 2021 को एंडोस्कॉपी और सर्जरी की जाएगी। इसे देखते हुए एनसीपी प्रमुख के आगामी कार्यक्रमों को रद कर दिया गया है। एनसीपी नेता मलिक ने बताया कि डॉक्टरों ने शरद पवार को रक्त पतला करने वाली दवाओं को लेने से मना कर दिया है।
