बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा
चार जिलों की 30 सीटों पर एक अप्रैल को मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और टीएमसी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
बड़ी बात यह थी कि बंगाल की हॉटसीट नंदीग्राम में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। नंदीग्राम सीट से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो से नंदीग्राम की जनता से समर्थन मांगा। दूसरी तरफ टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में कई चुनावी रैलियां की।
