सेना ने 7 आतंकवादियों को मार गिराया


श्रीनगर। जम्मू.कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में हुए दो मुठभेड़ में सेना ने 7 आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद का प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह भी मारा गया है।ऑपरेशन खत्म होने के बाद सेना के 15 कोर के जीओसी डीपी पांडे ने कहा कि देश के खिलाफ हथियार उठाने वाले यदि सरेंडर नहीं करेंगे तो मारे जाएंगे। वहींए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि सफल अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
शोपियां में हुई मुठभेड़ में 5 जबकि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नौबाग में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इससे पहले कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा था कि बीती रात मुठभेड़ के बाद शोपियां में एक मस्जिद में छिपे दो आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.