झारखंड पहुंची कोविशील्ड की 10 लाख डोज


रांची। झारखंड को 10,23, 800 कोविशील्ड की डोज मिल गई है। शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर खेप पहुंचने के बाद नामकुम स्थित वेयर हाउस से टीके जिलों को भेजा गया है। एक दिन पहले कोवैक्सीन की दो लाख डोज झारखंड को मिली थी। दस लाख अन्य डोज मिलने से राज्य में टीके की किल्लत फिलहाल दूर हो गई है।

इससे पहले रांची के कई वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोग बिना वैक्सीनेशन वापस लौट रहे थे। सदर अस्पताल में सुबह 10 बजे से ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। हालांकि वैक्सीन के आते ही विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में इसकी सप्लाई की गई जिससे दोबारा लोगों को टीका लगाना प्रारंभ हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.