धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

कोलकाता। कूच बिहार में 4 लोगों की मौत को लेकर ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मंगलवार को कोलकाता में दोपहर 12.00 बजे से गांधी मूर्ति के समक्ष अकेले धरना दे रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसी भी अन्य तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं को वहां जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही कोई बैनर, पोस्टर के वहां इस्तेमाल की भी इजाजत नहीं दी गई है।
धरना स्थल पर पिछले करीब एक घंटे से ममता बनर्जी पेंटिंग्स भी बनाकर लोगों को दिखाया भी। बताया जाता है कि ममता बनर्जी को पेंटिग्स से बेहद ही लगाव है। जब भी खाली समय मिलता है तो वह पेंटिंग्स बनाती है। सेना की अनुमति के बगैर ही ममता ने चुनाव आयोग के बैन के खिलाफ कोलकाता में शुरू धरना शुरू कर दिया। दरअसल धर्मतल्ला के पास मेयो रोड में जिस गांधी मूर्ति के पास ममता धरना दे रही है वह जमीन भारतीय सेना के पूर्वी कमान के अंतर्गत है। यहां किसी भी प्रकार के धरने व कार्यक्रम के लिए पहले सेना की अनुमति लेनी पड़ती है। सेना की मंजूरी के बाद ही कार्यक्रम की इजाजत है, लेकिन पूर्वी कमान के सूत्रों का कहना है कि सेना की अनुमति मिलने से पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से आज सुबह 9.00 बजे धरने की अनुमति के लिए सेना के पास आवेदन किया गया। इस आवेदन पर अभी विचार ही चल रहा था कि इससे पहले ममता धरने पर बैठ गई।
