बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में मिले 14 बम

कोलकाता। बंगाल में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। 17 अप्रैल को बंगाल में पांचवें चरण का चुनाव होना है। इससे पहले मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में सोमवार रात को 14 क्रूड बम बरामद किए गए। सुरक्षा बलों को शक है कि इन बमों का इस्तेमाल वोटिंग के दिन किया जाना था। मुर्शिदाबाद में मिले 14 बमों को बम डिस्पोजल स्क्वाड द्वारा डिस्पोज्ड कर दिया गया है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य में 17 अप्रैल को पांचवें चरण के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब मुर्शिदाबाद में बम मिलने की घटना हुई है। मार्च के मध्य में भी मुर्शिदाबाद के सालार इलाके से 17 बम बरामद किए गए थे। उस वक्त पुलिस ने कहा था कि खुफिया जानकारी के आधार पर बम को बरामद किया गया है। इसके अलावा चुनाव के बीच हाल में कई और जिलों से बड़ी संख्या में बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव के समय इन बमों का उपयोग किया जाने वाला था।
