भाजपा कार्यकर्ता हाथ बंटाएंगे कोरोना से लड़ाई में

पटना। कोरोना से लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। मास्क, सैनिटाइजर के वितरण से लेकर मरीजों को अस्पतालों में बेड मुहैया कराने में भी सहयोग करेंगे। महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों पर 24 घंटे हेल्पलाइन की व्यवस्था भी होगी जिसमें डॉक्टर से लेकर दवाइयों तक की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा के प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऐसे ही केंद्रीय नेतृत्व ने 17 टास्क सौंपे हैं।
भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा ही संगठन.अभियान 2 की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने वर्चुअल माध्यमों के जरिए पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि संकट में सेवा के लिए जितने हाथ हों उतना बेहतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जरूरतमंदों की सेवा ही हम भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।
कोरोना मुक्त बूथ अभियान का संचालन, प्रवासी मजदूरों की हरसंभव सहायता, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण, संक्रमित परिवारों के लिए भोजन का प्रबंध, ब्लड तथा प्लाज्मा डोनेशन कैंप की व्यवस्था, बुजुर्गो तथा जरूरतमंदों तक दवाई पहुंचाने के लिए विशेष कार्यकर्ताओं की नियुक्ति महत्वपूर्ण, शहरी केंद्रों पर हेल्पलाइन की स्थापना,  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं से जन-जन को अवगत कराना आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.