दरभंगा : लॉकडाउन में प्रशासनिक टीम ले रही सोहदों की खबर

दरभंगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में लागू लॉकडाउन के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए बुधवार को प्रशासनिक टीम सड़क पर उतरी। इस दौरान टीम ने वैसे लोगों की जमकर खबर ली जो बेवजह सड़कों पर उतर आए थे।

    अधिकारियों ने कई को जुर्माना किया। कई को फटकार लगाई गई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम लगातार पूरे जिले की स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान सड़क पर उतरी टीम अधिकारियों को पल-पल की जानकारी देती रही।
बता दें कि मंगलवार को प्रशासनिक बैठक में जिलाधिकारी व एसएसपी ने साफ कर दिया था कि गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों का अनुपालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम सड़क पर रहेगी। हर हाल में विभागीय आदेशों को लागू किया जाएगा। उपरोक्त आदेश के आलोक में सड़कों पर उतरे अधिकारी लगातार वैसे वाहनों को सड़क से वापस करते नजर आए जिनका आदेश नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.