रक्षा मंत्री राजनाथ ने लॉन्च किया सेहत ओपीडी पोर्टल

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन (सेहत) ओपीडी पोर्टल लॉन्च किया।

 इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड की यह लहर अभूतपूर्व और पहले से कहीं अधिक खतरनाक है लेकिन रक्षा मंत्रालय ने दूसरी लहर में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और देश के कई अन्य हिस्सों में कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं जिससे कोरोना से जंग में काफी मदद मिली है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैब की मदद से डीआरडीओ ने आवश्यक दवा 2-डीजी का उत्पादन किया है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। मुझे कई आँकड़ों से जानकारी मिल रही है कि वे 2-डीजी चाहते हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आज इसके 10,000 पाउच बाजार में आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.