कर्नाटक मंत्रीमंडल में विस्तार के संकेत

बेंगलुरु। कर्नाटक मंत्रिमंडल में बुधावर तक विस्तार होने के संकेत है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यदि आज दिन में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में सूची को अंतिम रूप तैयार हो जाता है तो मंत्रिमंडल का विस्तार भी बुधवार तक हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा था कि कैबिनेट की कवायद पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए संतुलित तरीके से की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई।
बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा था कि सूची को आज या कल में अंतिम रूप दिया जा सकता है। अगर इसे आज रात अंतिम रूप दिया जाता है तो बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट गठन को लेकर शाम को भाजपा अध्यक्ष के साथ व्यापक चर्चा होगीए जिसमें यह भी शामिल किया जाएगा कि कई चरणों में विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा। बोम्मई ने कहा कि  कितने डिप्टी सीएम बनाए जाने चाहिए यह भी बैठक में तय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कैबिनेट बनाना फलदायी होगा। न केवल फलदायी, बल्कि राज्य के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य को भी पूरा करना होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.