रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हुए मुजफ्फरपुर के तीनों फ्लाई ओवर

मुजफ्फरपुर। सौंदर्यीकरण योजना के तहत शहर के तीनों फ्लाई ओवर रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन किया गया है। निगम द्वारा 5.55 लाख रुपये से मोतीझील, आमगोला एवं माड़ीपुर फ्लाई ओवर पर स्पाइनल लाइट लगाया गया है। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय एवं एक दर्जन वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में महापौर सुरेश कुमार ने मंगलवार को मोतीझील फ्लाई ओवर पर लाइट का स्वीच ऑन कर उद्घाटन किया।
महापौर ने कहा कि शहरवासियों को स्मार्ट सिटी में रहने का सपना बहुत जल्द साकार होगा। स्मार्ट सिटी की योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। नगर विधायक ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी। शहर की सभी प्रमुख सड़कों को निर्माण कार्य इस साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम अपने अधीन कार्यों को तेजी से पूरा कर रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश कुमार सिन्हा, आभा रंजन, पूर्व पार्षद त्रिभुवन राय, विजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रंजन, शशि भूषण पंडित आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.