28 अगस्त से 31 तक कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली । अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें क्योंकि कल से लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगे । जी हां 28 अगस्त से 31 तक कई शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे । दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक इस माह के अंतिम हफ्ते 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे । हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सर्विसेज चालू रहेंगी ।
बता दें कि आरबीआई ने अगस्त 2021 के महीने के लिए बैंक छुट्टियों की एक सूची जारी की थी । इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थी । हालांकि जैसे-जैसे कैलेंडर माह आगे बढ़ा छुट्टियां आ गईं और चली गईं । अब इस माह सिर्फ चार छुट्टियां बच गई हैं । बता दें कि आरबीआई अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग जोन के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है । आरबीआई ने इस हफ्ते बैंकों में 4 दिन की छुट्टी निर्धारित की है । हालांकि ये छुट्टियां हर राज्य के बैंकों के लिए नहीं है । 28 अगस्त को इस महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी, 29 अगस्त को रविवार है जिसके चलते पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे ।
