सीएम गहलोत को मिली अस्पताल से छुट्टी

जयपुर। एंजियोप्लास्टी से पीड़ित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने आवास पर गए हैं। अस्पताल के अनुसार, उनकी धमनियों में से एक में एक स्टेंट लगाया गया था जिसमें 90ः ब्लॉकेज था।

  वहींए सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद निवास के लिए निकलने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने तिलक लगाया। मैं सकुशल अपने राजकीय आवास पर पहुंच गया हूं। एसएमएस हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 27 अगस्त को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.