बिहार: भाजपा प्रद्र्रेश अध्यक्ष संजय अस्पताल में भर्ती

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना एम्स में भर्ती करवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार संजय जायसवाल को स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नाम की गंभीर बीमारी हुई है। वे पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। गुरुवार को उनको एम्स में भर्ती किए जाने के बाद जांच के दौरान बीमारी का पता चला। संजय जायसवाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है।
बताया जाता है कि स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नाम की यह बीमारी बहुत कम लोगो को होती है । इस बीमारी में शरीर की सभी चमड़ी फटने लगती है। संजय जयसवाल ने कहा कि फिलहाल मुझे किसी से भी मिलना संभव नहीं है। अगले एक सप्ताह के बाद ही किसी से मुलाकात हो सकती है। इलाज के बाद जैसे ही ठीक होंगे वैसे ही इस बात की जानकारी वह स्वयं देंगे।
स्टीवंस.जॉनसन सिंड्रोम संक्रमण जिसे भी होता है उसे देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने उसके शरीर को जला दिया हो। यह बीमारी किसी दवा के खाने के बाद रिएक्शन के कारण होता है जिसके बाद तेज बुखार होता है। इस बीमारी में शरीर के अंग शरीर के खिलाफ ही काम करने लगते है। इस बीमारी में शरीर की त्वचा फटने लगती है। यह बीमारी काफी गंभीर कही जाती है।  इस बीमारी में शरीर के भीतर आंत में सूजन आ जाती है और गलने लगता है जो सबसे खतरनाक होता है। स्टीवंस और जॉनसन नाम के दो डॉक्टरों ने इस इंफेक्शन का पता लगाया था। उनके ही नाम पर इस सिंड्रोम का नाम रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.