आर्शिवाद अपार्टमेंट में चलाया सफाई अभियान

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल आर डब्ल्यू ए मयूर विहार फेज थ्री के अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय बी ब्लॉक के आर्शिवाद अपार्टमेंट में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर फेडरेशन से जुडे सदस्यों के साथ ही अपार्ठमेंट के लोगों ने भी श्री वर्मा का साथ दिया।
बताया जाता है कि श्री वर्मा ने जहां स्वयं अपने हाथों में झाडू लेकर सफाई की वहीं अन्य सहयोगियों ने भी इनका साथ दिया और इनके साथ चल रहेे ट्रैक्टर ट्राली में जमा कुडे को उठाते रहे। इस सफाई अभियान में महिलाओं के साथ ही पुरूषों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। श्री वर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से जहां सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की वही गंदगी से उत्पन्न होनेवाली समस्याओं की ओर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया।ं
इस सफाई अभियान के दौरान संजय सिंह, राजकुमार तिवारी,  राजेन्द्र रावत,  रोबिन सिंह,  जे पी तिवारी,  बी के राठौर,  जे आर सोलंकी के साथ ही समाज विकास संगठन के अध्यक्ष ओंकार शर्मा की टीम व अनिता जी की पूरी टीम ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया तथा लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास गंदगी न फैलाएं तथा कुडों का अंबार जमा न होने दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.