ऑपरेशन गंगा :11 फ्लाइट्स से 2135 भारतीय लौटे
सोमवार को 8 उड़ानों से 1500 नागरिक लौटेंगे
नई दिल्ली। यूक्रेन.रूस युद्ध का रविवार को 11वां दिन रहा। हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि ऑपरेशन गंगा का आखिरी चरण शुरू हो रहा है। ऐसे में वहां फंसे लोग स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच बुडापेस्ट के हंगारिया सिटी सेंटर पहुंचें।
ऑपरेशन गंगा के तहत रविवार को 11 फ्लाइट्स से 2135 भारतीय वतन लौटे। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिकए अब तक 15 हजार 900 भारतीय नागरिक देश लौट चुके हैं। ऑपरेशन गंगा 22 फरवरी को शुरू हुआ था। मिनिस्ट्री के मुताबिक कल यानी सोमवार को कुल 8 स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। इनमें से 5 बुडापेस्ट से ऑपरेट होंगी। कुल मिलाकर 1500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। इससे पहले रविवार तड़के 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची। वहीं एक अन्य फ्लाइट 183 स्टूडेंट्स को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची। इसके अलावा इंडियन एयरफोर्स का विमान 210 यात्रियों को लेकर दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरा। अभी तक तीन विमान से 575 यात्री दिल्ली और मुंबई पहुंच चुके हैं।
नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार ऑपरेशन गंगा के तहत रविवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष फ्लाइट्स से 2135 भारतीयों को वापस लाया गया। इसके साथ ही 22 फरवरी 2022 से अब तक विशेष उड़ानों से 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।
