53 हजार के पार पहुंचा सोना
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है और इस संघर्ष का सोमवार को 12 दिन है और शेयर बाजारए कच्चे तेल से लेकर सोने की कीमतों पर इसका असर दिख रहा है। जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 53 हजार के पार पहुंच गई। इसमें 1.99 फीसदी की तेजी आई और सोने का दाम 53,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
जहां सोने के दाम में जोरदार उछाल आया है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम मे तेजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका भाव 70 हजार के पार निकल गया है। सोमवार को चांदी की कीमत में 2.37 फीसदी की जोरदार तेजी आई। इसके साथ चांदी का भाव बढ़कर 70,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
