एक्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाव में आप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाव विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं किंतु इस चुनाव के परिणाम जब 10 मार्च को आएंगे तो यह पता चलेगा कि किस पार्टी का पलडा भारी रहा और कौन सी पार्टी सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होगी। चुनाव समाप्त होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनलों द्वारा एक्जिट पोल के अनुमान जारी होने शुरू हो गए हैं और इन्हें देखने के बाद यही पता चल रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी का ।
टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 225, सपा को 151, बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे. एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्‍य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज.24 टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 294, सपा को 105 और बसपा को दो जबकि कांग्रेस एवं अन्‍य को एक-एक सीटें मिल सकती हैं। वहीं एबीपी न्‍यूज सी.वोटर के मुताबिक यूपी में भाजपा को 228-244 जबकि सपा को 132-148, बसपा को 13.21 जबकि कांग्रेस को 4.8 सीटें मिल सकती हैं। जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के सर्वे में भाजपा को 223-248, सपा को 138-157, बसपा को 5.11, कांग्रेस को 4-9 जबकि अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे.एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आप को 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को 19 से 31,अकाली दल सात से 11 जबकि भाजपा को एक से चार सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एबीपी सी.वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक आप को 51-61, कांग्रेस को 22-28, भाजपा को 07-13, अकाली दल को 20-26 जबकि 01.05 सीटें अन्‍य को मिल सकती हैं। टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22, आप को 70, शिअद को 19, भाजपा को पांच जबकि एक सीट अन्‍य के खाते में जा सकती है। न्यूज 24.टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 100, कांग्रेस को 10, शिअद को 06, भाजपा को एक सीट मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.