नेपाली नगर की 50 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त

पटना। रविवार और सोमवार की कार्रवाई के बाद नेपाली नगर में बिहार राज्य आवास बोर्ड की 50 एकड़ भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा लिया। यहां मौजूद मकानों समेत कुल 95 संरचनाओं को बुलडोजरों की मदद से तोड़ दिया गया है। अधिकतर निर्माण को रविवार को ही तोड़ दिया गया था़ शेष बचे पांच मकानों को सोमवार को तोड़ा गया। इन्हें 24 घंटे का समय प्रशासन ने दिया था, यह अवधि खत्म होने के बाद इन्हें भी तोड़ दिया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तक चली। अतिक्रमण मुक्त करायी गयी 50 एकड़ जमीन पर प्रशासन का कब्जा हो गया है। अब इस जमीन की घेराबंदी करायी जायेगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण नहीं हो।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान उपद्रव फैलाने के आरोप में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन जुलाई को 25 और चार जुलाई को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को दो एफआइआर दर्ज की गयी हैं। अब तक कुल चार एफआइआर दर्ज की गयी है।
सोमवार को पटना जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि राजीव नगरए मौजा दीघा की यह भूमि बिहार राज्य आवास बोर्ड की ही भूमि है इसे अब तक किसी भी अन्य संस्था को आवंटित नहीं किया गया है। डीएम ने बिहार राज्य आवास बोर्डए पटना के प्रबंध निदेशक से अतिक्रमणमुक्त करायी गयी इस भूमि की कंटीली तार से घेराबंदी कर बोर्डलगाने के संबंध में अनुरोध किया है। डीएम ने कहा है कि एक नोडल पदाधिकारी कीप्रतिनियुक्ति करते हुए पटना सदर के सीओ से आवास बोर्ड की खाली करायी गयी भूमि की पूर्णविवरणी प्राप्त कर जल्द.से.जल्द फेंसिंग कर बोर्ड लगाया जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.