नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार
कुल 31 मंत्रियों ने ली पद एव गोपनीयता की शपथ
पटना। बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों ने पांच-पांच के बैच में शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में राजद से सबसे ज्यादा 16, जदयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे।
मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी और ईबीसी पर किया गया है। जाति की बात करें तो सबसे ज्यादा यादव जाति के 6 विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से 5 और जदयू की तरफ से एक यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ 2 मंत्री थे।
कैबिनेट विस्तार के बाद जदयू और राजद में नाराजगी की खबर है। बताया जा रहा है कि जदयू से उपेंद्र कुशवाहाए तो राजद से भाई वीरेंद्र नाराज हैं। दोनों का नाम मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे था लेकिन ऐन वक्त पर पत्ता कट गया। सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा नाराज होकर दिल्ली भी चले गए हैं।
बहरहाल राजद से जिन्हे मंत्री बनाया गया है उनमे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मो शाहनवाज, समीर महासेट, कुमार सर्वजीत, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, रामानंद यादव, इजरायल मंसूरी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शमीम अहमद, सुधाकर सिंह, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी और चंद्रशेखर के नाम शामिल हैं।
वहीं अगर जद यू की बात की जाय तो इनमे विजय कुमार चौधरी, संजय झा, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, मदन सहनी, शीला मंडल, सुमित कुमार सिंह निर्दलीय शामिल हैं। कांग्रेस से अफाक आलम, मुरारी गौतम तथा हम पार्टी से संतोष कुमार सिंह को शामिल किय गया है।ं
