फेक पासपोर्ट रैकेट का खुलासा

मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आइजीआई इकाई ने सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नकली पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें ग्रुप के मास्टरमाइंड सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान जाकिर, रवि, जमील, संजय और इमतियाज के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से फर्जी पासपोर्ट, फर्जी वीजा सहित अन्य संबंधित चीजें बरामद हुई हैं।फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (आईजी एयरपोर्ट) तनु शर्मा ने बताया कि यह सिंडिकेट लंबे समय से चल रहा था। जाकिर इसका मास्टरमाइंड है। वह कई फिल्मों का फाइनेंसर है। उसने अब तक 200 लोगों को विदेश भेजा है। गिरफ्तार हुए व्यक्तियों के पास नकली रबर स्टैंप, 325 फर्जी पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 175 फर्जी वीजा, 12 प्रिंटर भी मिले हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन के वीजा भी शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस की आइजीआई यूनिट फर्जी पासपोर्ट के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस सिंडिकेट में कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह रैकेट 2008 से एक्टिव था और अब तक करोड़ों की कमाई कर चुका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.