झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन

रांची। संख्या बल न होने के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्योता देने वाले झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को इंतकाल हो गया। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में वह हृदय रोग का इलाज करा रहे थे।
पुराने कांग्रेसी और गांधी परिवार के करीबी सैयद सिब्ते रजी वर्ष 2005 में झारखंड के राज्यपाल थे। मार्च 2005 में उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संख्या बल की अनदेखी कर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया था। हालांकि, भाजपा की शिकायत पर राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के हस्तक्षेप से महामहिम रजी के फैसले को बदला गया। इसके बाद झारखंड में अर्जुन मुंडा की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ। आखिरकार 13 मार्च 2005 को राज्यपाल ने अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। सैयद सिब्ते रजी ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था। वह वर्ष 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.