पुड्डुचेरी : कांग्रेस सरकार अल्पमत में

पुड्डुचेरी में दो मंत्रियों समेत 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। सभी इस्तीफे सोमवार और मंगलवार को हुए। खास बात ये कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुड्डुचेरी दौरा है। इन इस्तीफों के बाद अब 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस मेंबर्स की संख्या 15 से घटकर 11 हो गई है। पुड्डुचेरी में मई में चुनाव होने हैं।
इस्तीफा देने वालों में विधायक ए जॉन कुमारए ए नमस्सिवमए मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस विधायक एन धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
पुड्डुचेरी में 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस को 30 में से 15 सीटें मिली थीं। अभी यहां वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के अलावा एआइएनआरसी को 8 एआइडीएमके को 4,एडीएमके को 2 सीटें मिली थीं। एक निर्दलीय कैंडिडेट जीता था। यहां भाजपा के 3 नॉमिनेटेड विधायक हैं। सरकार का कार्यकाल 8 जून तक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.