गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार को सेंसेक्स 168.08 अंक यानी 0.28 फीसदी फिसलकर 59,028.91 के लेवल पर क्लोज हुए। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 31.20 अंक यानी 0.18 फीसदी फिसलकर 17,624.40 के लेवल पर क्लोज हुए। आज बैंकिंग सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।
दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स के टॉप.30 में से 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में क्लोज हुए। आज अल्ट्रा केमिकल के शेयर्स 4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा विप्रो, टीसीएस, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटइन,  नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, डॉ रेड्डी और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में भी तेजी रही। इसके अलावा गिरावट वाले स्टॉक्स की लिस्ट में इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा फिसला। इसके अलावा भारती एयरटेल, एमएंडएम,  मारुति, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी,  रिलायंस,  एलटी,  पॉवर ग्रिड, आईटीसी सभी की क्लोजिंग लाल निशान में हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.