जाप कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोकी


पटना। किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने पटना के सचिवालय हॉल्ट पर रेल चक्का जाम कर दिया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति की ओर से 18 फरवरी को रेल का चक्का जाम करने का आह्वान किया गया था।

जाप प्रमुख पप्पू यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान एक मालगाड़ी लगातार हॉर्न देती हुई आ रही थी दूसरी तरफ जाप कार्यकर्ता ट्रेन का पहिया रोकने के लिए बैनर, झंडे के साथ ट्रेन की पटरी पर लेट गए। पुलिस के जवान सभी को हटाने में लगे रहे। जरा.सी चूक होती तो सचिवालय हॉल्ट पर बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के जवानों ने जबरन आंदोलनकारियों को हटाया। पप्पू यादव ने कहा कि तीन महीने से सरकार किसानों को बैठाए हुई है। पेट्रोल महंगा कर दिया, गैस महंगा कर दिया। केंद्र सरकार हर तरफ से जनता को मार रही है इसलिए इसके विरोध में  रेल चक्का जाम किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.