फिर बनेगी मोदी की सरकार -निरहुआ

आजमगढ। लोकसभा चुनाव के तारिखों का ऐलान होते ही प्रत्याशियों में उत्साह दिखने लगा है। अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा लोेग करने लगे हैं। ऐसेे मे आजमगढ के एक निजी कार्यक्रम में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक गीत गाकर इस बात का दावा किया कि फिर बनेगी मोदी की सरकार। उन्होंनं कहा कि तीसरी बार बनेगी मोदी की सरकार,  महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी।  युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गीत तैयार किया है। जिसे एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारने पर कटघरे में खड़ा किया।उन्होंनं कहा कि आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को किसी यादव को लड़ाना था तो आजमगढ़ और पूर्वांचल में बहुत से यादव हैं लेकिन उन्हें अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं है।उन्होंने कहा कि विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं वह हमारे गुरु हैं। विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम है।  समाजवादी पार्टी को कोई यादव नहीं मिल रहा था। उन्होंने  कहा है कि यह धर्मयुद्ध है, युद्ध में अगर द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो लड़ना है, कृपाचार्य या सामने से भीष्म पितामह आएं तो भी लड़ना है। यह हमने अपने गुरु विजय लाल यादव से ही सीखा है कि धर्मयुद्ध में हमें पीछे नहीं हटना है। मुझे लगता है कि अखिलेश यहां से नहीं लड़ रहे हैं यह उनका निर्णय सही है क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर सीट खाली कर चले जाते। इसके कारण फिर उपचुनाव होता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.