मैं विपक्ष की चुनौति को स्वीकार करता हूं : मोदी
राहुल के "शक्ति" वाले बयान पर किया पलटवार
जगतियाल तेलांगना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन ” इंडिया ” पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में इडी गठबंधन की पहली रैली हुई और उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया। वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई “शक्ति” के खिलाफ है।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी के “शक्ति” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे लिए हर बेटी “शक्ति” का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। यह लड़ाई “शक्ति” को नष्ट करने वालों और “शक्ति” की पूजा करने वालों के बीच है। पीएम ने कहा कि हमने चंद्रयान मिशन की सफलता को उस बिंदू का नाम देकर समर्पित किया जहां चंद्रयान उतरा था। हमने उस बिंदू को “शिव शक्ति” का नाम दिया था। यह लड़ाई “शक्ति” को नष्ट करने वालों और “शक्ति” की पूजा करने वालों के बीच है। मुकाबला चार जून को हो जाएगा। एक ओर “शक्ति” के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के कोने-कोने में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में भाजपा की लहर कांग्रेस और बीआरएस का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है 4 जून को 400 पार। पीएम ने कहा कि विपक्ष चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक- एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिये। देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान श्विकसित भारत के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।
