सपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की
लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। संभल से जियाउर्रहमान बर्क,बागपत से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर से राहुव अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार,घोसी से राजीव राय,मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद के नाम शामिल है।
विदित हो कि इससे पहले समाजवादी पार्टी नै उम्मीदवारों की पांच लिस्ब् जारी कर चुकी है। समाजवादी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 7 नामों का ऐलान किया था। इसमें बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीक, लालगंज से दरोगा सरोज को मौका दिया गया है। पहली लिस्ट में इस सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया था। समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था इसमें डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव जैसे बड़े नेताओं की सीट की घोषणा की गई थी। पहली लिस्ट में 11 ओबीसी,1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं। 11 ओबीसी उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं। सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया है। सपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को टिकट दिया है। गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया। सपा ने हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख लोकसभा सीट से रामपाल राजवंशी, शाजहांपुर से राजेश कश्यप, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह बघेल, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह, आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को उम्मीदवार बनाया।
