सफल और धनवान होने के टिप्स


महान कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री के नाम से प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य के कई ऐसे विचार है जिसे आज भी युवा पीढ़ी पसंद करते हैं। हालांकि इसे जीवन में कुछ ही लोग उतार पाते हैं। उनकी नीतियां केवल व्यवहारिक ज्ञान ही नहीं बल्कि धनवान बनाने और सफलता पाने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही कोट्स व विचार के बारे में।
अधर्म के मार्ग पर चलने वाला नहीं होता सफल : आचार्य चाणक्य की मानें तो धर्म का मार्ग छोड़ अधर्म के मार्ग पर चलने वाले कभी भी जीवन में सफल नहीं होते और न ही धनवान बन पाते हैं। कुछ लोग जो अधर्म का रास्ता अपनाकर धन अर्जन कर भी लिए उनके पास ज्यादा दिन पैसा नहीं टिकता। ऐसे में धर्म का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
मधुर वाणी से पहुंच सकते है अपने लक्ष्य तक : चाणक्य की मानें तो किसी भी व्यक्ति को कठोर वाणी नहीं बोलनी चाहिए। ऐसा करने वालों पर मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती है। जो लोग उदारता से मिठी वाणी बोल कर लोगों का दिल जीत लेते हैं वे ही सफलता तक भी पहुंचते है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि अपने अवगुणों को त्यागें।
कभी दूसरों को कम नहीं आंकना चाहिए : आचार्य चाणक्य के अनुसार चाहे मित्र हो या शत्रु किसी को भी कम आंकना भूल हो सकती है। इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
देर से उठने और स्वच्छ नहीं रहने वाले जीवन में सफलता नहीं पाते : आचार्य के अनुसार जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद भी सोता रहता है और अपने आसपास को स्वच्छ नहीं रखता है वे जिंदगी में कभी सफल नहीं हो पाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.