माधवी लता को मिली वाई प्लस सुरक्षा

हैदराबाद से दे रही असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती

हैदराबाद। एआईएमआईएम की गढ़ मानी जानेवाली हैदराबाद में इसबार असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार माधवी लता चुनावी मैदान मे हैं। यह सीट 1984 से र्ही एआएमआईएम के पास है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन 1984 में पहली बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 20 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद से ही उनके बेटे असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं।
बताया जाता है कि असदुद्दीन ओवैसी को यहा की राजनीति विरासत में मिली है जबकि माधवी लता का कोई राजननीकि बैकग्राउंड नहीं है। जिस तरह हैदराबाद में ओवैसी का अस्पताल चलता है जिसमें बहुत कम रुपयों में अच्छा इलाज मिलता है, ठीक उसी तरह माधवी लता का विरिंची नाम का अस्पताल है। वह इस अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा माधवी लता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी छवि हिंदू समर्थक रुख के कारण सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा माधवी लता भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं। वह हैदराबाद में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती है। माधवी ट्रस्टों और संस्थानों के माधम से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। माधवी लता ने बेसहारा मुस्लिम महिलाओं के लिए एक छोटा सा कोष भी बनाया है और वह कई सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़ी रहीं। इसके अलावा वह एक गौशाला भी चलाती हैं और स्कूल.कॉलेजों में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति पर अपने विचारों को व्यक्त करती हैं।
इस चुनाव में गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी उम्मीदवार माधवी को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है। वाई.प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं, जिसमें पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.