सुनीता केजरीवाल ने संभाली चनाव प्रचार की कमान

"आप" उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शोे

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए शनिवार को कोंडली क्षेत्र में रोड शो कर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जबरदस्ती जेल में रखने का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिना आरोप साबित किए जबरदस्ती केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। आज भारत मां की यह बेटी सुनीता आपसे विनती करती है कि आप अपने वोट की ताकत से लोकतंत्र को बचा लो।

      उन्होंने कहा कि अभी तक किसी कोर्ट ने केजरीवाल को दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। क्या जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या ये लोग केजरीवाल को रखेंगे। इससे पहले कोई तब जेल जाता था जब अदालत दोषी ठहरा देती थी। अब इन्होंने एक नया सिस्टम निकाला है। ये कहते हैं कि जब तक जांच चलेगी तब तक जेल में रहना पड़ेगा। केजरीवाल को 22 साल से शुगर है और 12 साल से 50 यूनिट रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं लेकिन जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी गई। शुगर लेवल 300 के ऊपर पहुंच गया। ऐसे तो केजरीवाल की किडनी और लिवर खराब हो जाएंगे। क्या ये लोग उन्हें जान से मारना चाहते हैं। डन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता केजरीवाल से बहुत प्यार करती है। यही बात इन लोगों को खटकती है। उन्होंने दिल्ली में बिजली फ्री कर दी। 24 घंटे बिजली आती है। बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवाए। मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवाए, महिलाओं के लिए में सफर फ्री किया और अब महिलाओं को हर महीने हजार रुपये भी देंगे। यसुनीता ने कहा कि केेजरीवाल जी इस लोकप्रियता के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता और तोड़ नहीं सकता। आप लोग अपनी वोट की ताकत को समझेें और 25 मई को वोट देने जरूर जाएं। अपने चोट का सही इस्तेमाल कर  लोकतंत्र को बचाएं। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। इस बार जेल का जवाब वोट से देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.