लवली आनंद ने शिवहर सीट से किया नामांकन

पटना। शिवहर लोक सभा से एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल के यहां नामांकन के समय लवली आनंद के साथ उनक छोटे पुत्र अंसुमन आनंद, पुत्री सुरभी आनंद भी समाहरणालय में मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू उम्मीदवार लबली आनंद अपने काफिले के साथ शिवहर से निकली जो नयागांव के रास्ते मधुबन पकड़ीदयाल होते हुए मोतिहारी पहुंची। बता दें कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पूर्वी चंपारण जिला का मधुबन, चिरैया और ढ़ाका विधानसभा क्षेत्र के अलावा शिवहर समेत सीतामढ़ी जिला का बेलसंड एवं रीगा विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। शिवहर लोक सभा क्षेत्र में पहली बार दो महिलाओं के बीच आमने-सामने की टक्कर है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के तरफ से जहां जदयू की लवली आनंद उम्मीदवार हैं वहीं महागठबंधन की ओर से राजद की उम्मीदवार रितु जायसवाल  है। कहा जा सकता है कि यहां लवजी आनंद का सीधा मुकाबला रितु जायसवाल से ही है।
नामांकन दाखिल करने के पश्चात जदयू उम्मीदवार लबली आनंद ने कहा की शिवहर में कोई लड़ाई नहीं है। शिवहर की जनता मन बना ली है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। वही बाहुबली वाले बयान पर बोली की आनंद मोहन जी कलम के सिपाही है। कई पुस्तक उन्हों ने लिखा है। वैसे कौन क्या कह रहा है यह सुनने का समय कहा है। शिवहर के सभी जाति धर्म के लोग एक जुट हो कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने का मुड बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनता का आर्शिवाद मेरे साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.