स्कूलों में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। दिल्ली.एनसीआर के करीब 100 स्कूलों में उस वक्त अफरा.तफरी मच गई जब इन स्कूलों में बम होने की बात सामने आई। बम की सूचना मिलने के बाद आनन.फानन में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की, साथ ही समय रहते सभी स्कूलों को खाली कराया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार जिन स्कूलों को ई मेल भेजा गया था उन सभी मेल की भाषा एक जैसी थी। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आखिर ये सभी मेल भेजा किसने है। इन सब के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने उस ईमेल का पता लगा लिया है जिससे की इन सभी स्कूलों को ई.मेल भेजा गया था।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को मिले ईमेल के मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच के दौरान पता चला है कि ई.मेल भेजने का यह पूरा मामला फर्जी है। साथ ही पुलिस को स्कूलों की जांच में भी कुछ नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने इसे एक हॉक्स कॉल करार दिया है। पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचने की तैयारी में है जिसने ये मेल भेजा था। इसके लिए आईटी एक्सपर्ट्स से भी मदद ली जा रही है।
आपको बता दें कि स्कूलों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि इन स्कूलों में बम प्लांट किया गया है। स्कूलों को मिले ई.मेल की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी थी। आनन-फानन में स्कूलों को खाली भी कराया गया। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की तरह ही नोएडा पुलिस ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच पूरी करने के बाद नोएडा के सीपी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि सारे स्कूल सुरक्षित हैं। स्पैम/हॉक्स मेल पर ध्यान न दें। ऐट द रेट/नोएडा पुलिस की तरफ से एैट द रेट/सीपी.नोएडा पुलिस की सभी स्कूल प्रबन्धक, अभिभावक से अपील है किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।
वहीं, दिल्ली के स्कूलों में  मेल करके दहशत फैलाने वाली घटना पर गृहमंत्रालय की ओर से बयान आया है। गृहमंत्रालय ने कहा कि जांच में यह मेल झूठा पाया गया और यह सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश थी, इसलिए घबराने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है। गृहमंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखकर ये बातें कही गई है। मंत्रालय ने कहा कि बावजूद इसके सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जिस भी तरह की कार्रवाई की आवश्यकता होगी वह किया जाएगा। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर अभिभावकों से ना घबराने की अपील की, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों को खाली करा दिया गया  बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.