दिल्ली में कांग्रेस को फिर झटका

नसीब सिंह और नीरज बसोया ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तापमान चढता जा रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को लगातार झटकों का सामना करना पड रहा है। अभी कुछ दिनो पहले दिल्ली प्रदेश अध्याक्ष् अमरिंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो अब दिल्ली की दो लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अलग-अलग पत्रों में पार्टी को छोड़ने के लिए कांग्रेस के आप गठबंधन को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्व विधायक और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट के पार्टी पर्यवेक्षक नीरज बसोया ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन से व्यथित होकर मैं आपको यह पत्र भेज रहा हूं। मैंने विनम्रतापूर्वक कहा है कि गठबंधन दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दैनिक आधार पर बड़ी शर्मिंदगी ला रहा है। मेरा मानना ​​है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं अब पार्टी से नहीं जुड़ा रह सकता। बसोया ने पत्र में कहा कि मैं पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। पिछले 30 वर्षों में सभी अवसर देने के लिए मैं सोनिया गांधी जी को धन्यवाद देता हूं। पूर्व विधायक और उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नसीब सिंह ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी से दो इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लवली ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मतभेदों के चलते दिल्ली इकाई प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव हैं।
बता दें कि दिल्ली में  चुनाव की तारीख धीरे- धीरे नजदीक आती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तो रोड शो करना भी शुरू कर दिया है और जन-जन जक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पदाधिकारी अपनी पार्टी से असंतुष्ट होकर इस्तीफा देते नजर आ रहे हैै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.