अभिनेत्री रूपाली गांगुली भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। “साराभाई वर्सेज साराभाई” और “अनुपमा” जैसे पॉप्युलर शो की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। तमाम एक्टर्स की तरह उन्होंने भी राजनीति में अपने कदम रख दिए हैं। वह फिलहाल एक सफल अभिनेत्री हैं और अच्छा.खासा एक शो कर रही हैं लेकिन, वह भी अब पॉलिटिक्स के जरिए लोगों की सेवा करेंगी। रूपाली ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी जॉइन की है। उसका वीडियो भी सामने आया है। साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में भी काफी कुछ कहा।
रूपाली गांगुली ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक नागरिक के नाते ही सही, लेकिन हम सब लोगों को इसमें सहभागी होना चाहिएए और महाकाल और मातारानी का आशीर्वाद है कि मैं अपने कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं। उनके सरोकार होती हूं। जब मैं ये विकास का महायज्ञ देखती हूं तो ऐसा लगता है कि क्यों ना मैं भी इसमें सहभागी बनूं। रूपाली गांगुली ने आगे कहा कि मैं यहां आ गई हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा में लगूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढ़ूं और कुछ ऐसा करूं कि जो लोग मुझे भाजपा में शामिल कर रहे हैं उन्हें एक दिन मुझ पर गर्व हो। ऐसे में आप सबका आशीर्वाद चाहिए। साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं सही करूं, अच्छा करूं। गलत करूं तो आप लोग मुझे बताइएगा।
