पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी सेे भरेंगे पर्चा
नामांकण से पहले करेंगे मेगा रोड शो
वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री एवं वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे। इससे पहले पीएम लोगों का जनसमर्थन हासिल करने के लिए 13 मई को वाराणसी में मेगा रोड शो करेंगे। वाराणसी लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। वहीं, चार जून को परिणाम आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में पहली बार मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद 2019 में फिर से चुनाव लड़ा और जीते। इससे पहले यहां से मुरली मनोहर जोशी सांसद थे। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें वाराणसी कैंट, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण और सेवापुरी शामिल है।
