इन राज्यो मे 13 को होंगे मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेशए बिहार और मध्‍य प्रदेश समेत 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर सोमवार यानी 13 मई को चुनाव होना है। इस दिन मतदाता पांच केंद्रीय मंत्रीए एक पूर्व मुख्यमंत्रीए दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत 1717 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला करेंगेए जिसका परिणाम 4 जून 2024 को आएगा।
लोकसभा के चौथे चरण में यानी 13 मई को आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13,  तेलंगाना की 17,  महाराष्ट्र की 11,  मध्‍यप्रदेश की आठ,  पश्चिम बंगाल की आठ,  बिहार की पांच,  झारखंड की चार,  ओडिशा की चार और जम्मू.कश्‍मीर की एक सीट पर चुनाव होना है। आइए जानते है कि किन रज्यों में कहां-कहां होगे चुनाव।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर,  फेरी,  दौराए सीतापुर,  हरदोई,  मिसरिख,  उन्नाव,  फर्रुखाबाद,  इटावा,  कन्नौज,  कानपुर,  अकबरपुर और बहराइच के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगेेे। इसी तरह मध्‍यप्रदेश के देवास,  उज्जैन,  मंदसौर,  रतलाम,  धार,  इंदौर, खरगोन और खंडवा के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आंध्र प्रदेश के अराकू,  श्रीकाकुलम.  विजयनगर,  विशाखापट्टनम,  अनकापल्ली,  काकीनाडा,  अमलापुरम,  राजमुंदरी,  नरसापुरम,  एलुरु,  मछलीपट्टनम,  विजयवाड़ा,  गुंटूर,  नरसारावपेट,  बापटला,  ओंगोल,  नंद्याल,  कुरनूल,  अनंतपुर,  हिंदूपुर,  कडप्पा,  नेल्लोर,  तिरूपति,  राजमपेट और चित्तूर में मतदान कराए जाएंगे। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहा नंदुरबार,  जलगांव,  रावेर,  जालना,  औरंगाबाद,  मावल,  पुणे,  शिरूर,  अहमदनगर,  शिरडी और बीड सीट पर चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराए जाएगे। इसी तरह बिहार में दरभंगा,  उजियारपुर,  समस्तीपुर,  बेगूसराय और मुंगेर के मददाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। ओडिशा के कालाहांडी, नबरंगपुर,  बेरहामपुर और कोरापुट और जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मतदान होंगे। झारखंड के सिंहभूम,  खूंटी,  लोहरदगा और पलामू के साथ ही तेलंगाना के आदिलाबाद,  पेद्दापल्ली,  करीमनगर,  निजामाबाद, हैदराबाद,  मेडक, मल्काजगीरी,  सिकंदराबाद,   चेवेल्ला,  महबूबनगर,  नगरकुरनूल,  नलगोंडा,  भोंगीर,  वारंगल,  महबुबाबाद और खम्मम के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंबे। पश्चिम बंगाल की बात की जाए तो यहा बहरामपुर,  कृष्णानगर,  राणाघाट,  बर्धमान पुरबा,  बर्धमान . दुर्गापुर, आसनसोल,  बोलपुर और बीरभूम के मतदाता अपने मताध्किार का प्रयोब करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.