चौथे चरण के चुनाव मे इन दिग्गजो की प्रतिष्ठा दांव पर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का चौथे चरण का चुनाव 13 मई को संपन्न होगा। इस चुनाव मे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दिन के हुए चुनाव मे किन- किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा होगी दांव पर इसी पर एक नजर डालते है। अखिलेश यादव जो समाजवादी पार्टी के प्रमुख है कन्नौज लोकसभा सीट से इस चुनावी मैदान मे है का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक से है। श्री पाठक इस सीट से 2019 में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर जीत हासिल कर चुके है। पश्चिम बंगाल की बहराम पुर में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी का मुकाबला टीएमसी के उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटा यूसुफ पठान से है। बिहार के बेगुसराय से भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश राय से है। कृष्णा नगर स तृणमूल की महुआ मोइत्रा का मुकाबला भाजपा के अमृता राय से है जो कृध्णा नगर के राज परिवार से है। कडप्पा (आंध्र प्रदेश) की हाई प्रोफाइल सीट पर प्रदेश कांगेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला का मुकाबला उनके चचेरे भाई अविनाश रेड्डी से है जो वाईएस आर सीपी से उम्मीदवार है जो दो वार के सांसद है। आसनसोल में अभिनेता से नेता बने टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा सांसद एसएस आहलुवालिया सेे है। हैदराबाद सीट से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला अभिनेत्री से नेता बनी माधवी लता से है। इन दिग्गजों मे से इस चुनाव में कौन किसको पटखनी देने मे कामयाब होगा इसका निर्धारण यहां की जनता अपने मतों का प्रयोग कर इवीएम में कैद कर देगी। परिणाम तो 4 जून को ही आएंगे।
