पीएम मोदी ने किया पटना मे रोड शो

जय श्री राम के जयकारो से गूंजा पटना

पटना। पीएम नरंद्र मोदी ने पटना में दो किलोमीटर लंबा रोड शो कर इतिहास रच दिया। देश के ये पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने यहां दो किलोमीटर का लबा रोड शो किया। पटना के आर के भट्टाचार्या रोड से प्रारंभ होकर यह रोड शो कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन के पास संपन्न हुआ। शाम 7.20 में शुरू हुआ रोड शो लगभग 8.30 बजे तक चला।
बताया जाता है कि इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ भव्य भगवा रथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। भगवा रथ पर सवार मोदी के स्वागत में राजधानी तिरंगा रोशनी से नहाई नजर आई। प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे लोगों ने अपने घरों को दिवाली की तरह सजाने का भरसक प्रयास कर रखा था। घरों की दीवारों पर मेरा घर मोदी का घर,  मेरा परिवार मोदी का परिवार लिखे हुए स्लोगन वाले बैनर, होर्डिंग एवं पोस्टर लहराकर लोगों ने झरोखे से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। वहीं  सड़क किनारे खड़ी भीड़ प्रधानमंत्री की करीब से एक झलक पाने को हर जतन करती रही।
प्रधानमंत्री ने रथ से दोनों हाथ हिलाकर आम जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। दो किमी लंबे रोड शो में 38 स्थानों पर मोदी का स्वागत किया गया। इसमें 10 स्थानों पर भाजपा के मोर्चा एवं मंच के प्रदेश पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा। स्वागत में झांकी,  पुष्पवर्षा,  आरती,  होर्डिंग का इंतजाम किया गया था।
इस रोड शो में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पहले पीएम मोदी का काफिला जैसे ही ठाकुरबाड़ी की ओर से आगे बढ़ा वैसे विजय भव;  मोदी लिखा एक पोस्टर लेकर महिला समर्थक पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। पीएम रथ पर से ही उनसे पोस्टर लेना चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पोस्टर नहीं ले पाएं। जगह-जगह मंत्रोच्चार के साथ ही शंखनाद हो रह था। महिला कार्यकर्ता पैदल मोदी के रथ के आगे-आगे चल रही थी। छत से लोग फूलों की बारिश करते नजर आए। लोग अपने-अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट ऑन कर उनका अभिवादन करते भी देखे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.