आंधी बारिश ने ली आठ की जान

मुंबई। मुंबई में तेज आंधी और बारिश ने यहां के जन.जीवन को अस्त.व्यस्त कर दिया। इस तेज आधी और बारिश का कहर इतना तगडा था कि घाटाकोपर में एक बड़ी होर्डिंग के पेट्रोल पंप के ऊपर गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64 को अस्पतताल मे भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि इस आंधी और बारिश से बचने के लिए लोग पेट्रोल पंप के छत के नीचे खडे थे तभी एक होर्डिंग गिरी जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में घायल लोगोे को घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है तो वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस बात की जांच होगी कि इस होर्डिंग के लिए उनके पास किसी तरह की अनुमति थी या नहीं। फडणवीस ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिया है कि सभी होर्डिंग्स का उचित ऑडिट किया जाए। फडणवीस ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए बीएमसी कड़े कदम उठाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। रेस्क्यू ऑपरेशन में 57 लोगों को निकाला गया।
लोगो का कहना है कि जो होर्डिंग गिरी उसकी ऊंचाई 100 फीट की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जो होर्डिंग गिरी वह अवैध थी। घाटकोपर होर्डिंग गिरने हादसे पर बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा है कि होर्डिंग के नीचे 30-35 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे में कुल 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में 64 लोगों को भर्ती कराया गया है। घाटकोपर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दूसरी राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसकी जांच होगी और सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.